

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
हमीरपुर जिले के बिवार थाना क्षेत्र के गांव से दूर 2 किलोमीटर दूर धार्मिक स्थल के पास पेड़ पर रविवार की सुबह फांसी के फंदे से लटका मिला है रेप का अरोपी युवक।
बताते चलें कि शनिवार को मृतक अलोक ने तेली भोज में अपने माँ के साथ आई 10 साल की बच्ची को दूध देने के बहाने अपने घर भेजा था।मृतक अलोक ने अपने घर पर बने पशुबाड़े में ही बच्ची को दुष्कर्म का शिकार बनाया था ।जब बच्ची ने शोर मचाया तो अरोपी ने उसका मुहं दबाकर कर खेतों में ले गया ।परिजनों के आने पर अरोपी बच्ची को वहीं छोड़ कर फरार हो गया था।बच्ची की माँ ने रात को ही अरोपी की शिकायत बिवार थाना में की थी।जिसके बाद ग्रामीण व पुलिस अरोपी की तलास शुरु कर दी थी ।जिसका शव रविवार की शुबह गांव से 2किलोमीटर दूर धार्मिक स्थल के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।