A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

इंजीनियरिंग कॉलेज में विधानसभावार रहेगी मतदान दलों के प्रवेश की व्यवस्था।

आयुक्त नगर निगम रीवा तथा नोडल अधिकारी सामग्री वितरण श्रीमती संस्कृति जैन ने दिए निर्देश -मतदानकर्मी सही गेट से प्रवेश कर निर्धारित सामग्री वितरण केंद्र पहुंचे।

लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र 10 के लिए मतदान 26 अप्रैल को कराया जाएगा। मतदान प्रातः 7:00 से शाम 6:00 तक कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए ई वी एम एवं तथा मतदान सामग्री के साथ मतदान दल 25 अप्रैल को इंजीनियरिंग कॉलेज से प्रस्थान करेंगे।

 

सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए सामग्री वितरण की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इस संबंध में आयुक्त नगर निगम तथा नोडल अधिकारी सामग्री वितरण श्रीमती संस्कृति जैन ने बताया कि रीवा संसदीय क्षेत्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग स्थलों में स्थान निर्धारित किया गया है।

इनमे ई वी एम वितरण ,मतदान सामग्री वितरण, सेक्टर ऑफिसर तथा रिजर्व दल के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। इन्हीं स्थलों में मतदान सामग्री तथा ई वी एम मतदान के बाद वापस लौटने पर जमा भी की जाएगी।

Related Articles

नोडल अधिकारी ने बताया कि मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिए निर्धारित क्षेत्र मे अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र देवतालाब के मतदान दलों की गेट क्रमांक 2 से , विधानसभा क्षेत्र रीवा तथा गुढ के सामग्री वितरण करने वाले अधिकारी कर्मचारी तथा मतदान कर्मी गेट क्रमांक 3 से प्रवेश मिलेगा।

विधानसभा क्षेत्र मऊगंज एवं मन गवा के कर्मचारियों तथा मतदान कर्मी क्रमांक 4 से प्रवेश करेंगे। जबकि गेट क्रमांक 6 से विधानसभा क्षेत्र सिरमौर , सेमरिया तथा त्यौथर के मतदान दल कर्मियों तथा कर्मचारियों को प्रवेश मिलेगा ।

मतदान सामग्री वितरण के दौरान 25 अप्रैल को प्रातः 6:00 बजे से स्टेडियम तिराहा से निराला नगर गेट तक सड़क के दोनों तरफ समस्त प्रकार की गाड़ियां खड़ी करना प्रतिबंधित रहेगा। एवं सामान्य पार्किंग माखनलाल चतुर्वेदी परिषद में की जा सकेगी।

अधिकारी एवं कर्मचारी ,सेक्टर मोबाइल के वाहन व अन्य शासकीय वाहन नवीन न्यायालय परिसर में खड़े किए जा सकेंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार पर पार्किंग तथा गेट के संबध में पूरी जानकारी प्रदर्शित की गई है ।यहां सहायता दल भी तैनात रहेगा।

 

 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!