A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़ा 2025 का हुआ शुभारंभ, हुए कई कार्यक्रम

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़ा 2025 का हुआ शुभारंभ

ग्रामीण सेवा शिविर 17 सितम्बर से 7 नवम्बर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जिले की ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले शिविर 17, 18, 19 एवं 20 सितम्बर को प्रत्येक दिवस 2 ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। शेष शिविर यथावत सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार, शुक्रवार एवं शनिवार को प्रत्येक दिवस 2 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजन किए जाएंगे!

Related Articles

कामां डीग जिले के कस्वा कामां में वुधवार 17 सितंबर 2025 को ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत नंदेरा में लगाया गया जिसके प्रभारी तहसीलदार कामां,एस डी एम सुभाष यादव कामां & डॉक्टर पवन चौधरी पशुपालन विभाग कामाँ रहे जिसमे पशुपालन विभाग के डॉक्टर पवन चौधरी ने बताया कि इस शिविर में सभी विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे !

डॉ पवन चौधरी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे में बताया ! पशुपालकों को बिभिन्न प्रकार की जानकारी भी प्रदान की गई ! साथ की साथ डॉ पवन चौधरी ने वन विभाग के अधिकारी सत्यवीर व तहसीलदार कामां के साथ हरियालो राजस्थान के तहत पौधरोपण गॉंव नंदेरा के नरेगा भवन में किया गया !

डॉ पवन चौधरी ने बताया कि हरियालो राजस्थान एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका उद्देश्य राजस्थान को हरित और सुंदर बनाना है। इस अभियान के तहत वृक्षारोपण, जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

डॉ पवन चौधरी ने हरियालो राजस्थान के उद्देश्य भी बताये

1. *वृक्षारोपण*: अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना।
2. *जल संचयन*: जल संसाधनों का संरक्षण और संचयन करना।
3. *पर्यावरण संरक्षण*: पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना और उसकी सुरक्षा करना।

डॉ चौधरी ने हरियालो राजस्थान में योगदान देने के तरीके:*

1. *पेड़ लगाना*: अपने आसपास पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना।
2. *जल संचयन*: जल का संचयन करना और उसका सही तरीके से उपयोग करना।
3. *पर्यावरण जागरूकता*: लोगों को पर्यावरण के महत्व और उसकी सुरक्षा के बारे में जागरूक करना।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!