A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

मरुधर स्कूल की छात्रा नैन्सी यादव ने 10वी बोर्ड मे लहराया परचम, राजस्थान मे चौथा स्थान

99.17% अंक प्राप्त कर नैन्सी यादव ने किया बानसूर का नाम रोशन

*मरुधर उच्च माध्यमिक विद्यालय बानसूर की नैन्सी यादव ने रचा इतिहास*

बानसूर के मरुधर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा नैन्सी यादव ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.17% अंक प्राप्त कर राजस्थान में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और बानसूर का नाम रोशन किया है।

 

Related Articles

*नैन्सी के माता-पिता भी हैं शिक्षक*

 

नैन्सी के पिता ज्योति कुमार यादव महनपुर राजकीय विद्यालय में और माता सरलिता यादव हरसौरा राजकीय विद्यालय में कार्यरत हैं। नैन्सी की इस सफलता से उनके माता-पिता और परिवार के सभी सदस्य बहुत खुश हैं।

*IAS बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं नैन्सी*

 

नैन्सी का लक्ष्य है कि वह यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनकर देश की सेवा करे। उनकी इस उपलब्धि से बानसूर और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है और सभी लोग उनकी इस सफलता की सराहना कर रहे हैं।

 

*विद्यालय और क्षेत्रवासियों ने दी बधाई*

 

मरुधर उच्च माध्यमिक विद्यालय बानसूर के सभी शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने नैन्सी यादव को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नैन्सी की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!