A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:दो पक्षों के विवाद को निपटाने गए सिपाही को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर जिले से शंसनी खेज खबर सामने आ रही है।दो पक्षों के विवाद की खबर पाकर गांव पहुचे सिपाही को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा ।जिससे सिपाही के सिर पर गंभीर चोट आई हैं ।घायल सिपाही को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।लेकिन सिपाही के सिर पर गंभीर चोटें होने के कारण डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया है ।

Related Articles

मंगलवार की रात हरौलीपुर चौकी में तैनात सिपाही आशीष मौर्य चौकीदार के साथ कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव दो पक्षों के विवाद की खबर सुनकर पहुंचे थे ।जहाँ पर ग्रामीणों ने सिपाही को बंधक बनाकर जमकर पीटा जिससे सिपाही के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं ।किसी तरह चौकीदार अपनी जान बचाकर भाग कर कुरारा थाना में घटना की जाकर जानकारी दी ।जानकारी मिलते ही कुरारा पुलिस वा आलाधिकारी गांव पहुंचे और घायल सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया ।जहाँ पर डॉक्टरों ने सिपाही की हालत ज्यादा गंभीर होते देख कानपुर के लिए रेफर किया है।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!