http://मुख्य मंत्री आवास जयपुर में आयोजित की गई नगर मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारियों की बैठक। भ्रष्टाचार की विशेष शिकायतों के करवाया अवगत। नोहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पार्टी स्तर पर 23 नवंबर 2025 को मुख्य मंत्री आवास पर जयपुर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हनुमानगढ़ जिले के पदाधिकारियों ने भाग लिया। नोहर से नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक ने बैठक में भाग लिया व नगरपालिका की गलत कार्यशैली व भारी भ्रष्टाचार के माजरे से अवगत करवाया व विशेष रूप से मुख्य मंत्री को बताया कि नगरपालिका नोहर की गलत कार्यशैली , भारी भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितता से शहर में पार्टी का जनाधार गिर चुका हैं। इस विषय पर मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर की व कहा कि लिखित शिकायत पर विशेष गौर किया जाकर पार्टी स्तर पर गोपनीय, आंतरिक व विस्तृत जांच अलग से करवाई जाकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। ध्यान रहे,नगरपालिका नोहर द्वारा पार्कों के जीर्णोद्धार, सड़क पर सड़क बनाना , नई सीसी रोड को तोड़कर नवनिर्माण करना ,जागरण आदि के माध्यम से राशि का दुरुपयोग किया गया हैं,जिससे पार्टी का जनाधार गिर चुका हैं। राजकीय उप जिला चिकित्सालय नोहर में सेवारत चिकित्सकों की कार्यशैली को लेकर भी नगर मंडल अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को लिखित में अवगत करवाया गया ,जिस पर मुख्य मंत्री द्वारा विशेष जांच का कथन किया गया।। अखंड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की रिपोर्ट।