नोहरराजस्थानहनुमानगढ़

नगरपालिका नोहर व श्री गौशाला नोहर के बीच अहम समझौते पर हुए हस्ताक्षर।

एक एक बूंद गौसेवा व मानव सेवा को होगा समर्पित।

http://मोहरसिंह नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। ……………………………… नगरपालिका नोहर व श्री गौशाला नोहर के बीच आज एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते का उद्देश्य आने वाले 25 वर्षों तक नोहर शहर के गिनानी क्षेत्र में एकत्रित होने वाले अतिरिक्त जल एवं वर्षा जल को वैज्ञानिक पद्धति से संचित कर, जल परिष्कृत कर श्री गौशाला की सोती स्थित भूमि तक जल आपूर्ति व्यवस्था स्थापित करना है। ऐतिहासिक समझौते के इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती खातून टाक, पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती मेहरुन्निसा टाक, अधिशाषी अधिकारी बसंत सैनी, कनिष्ठ अभियंता , सुशील सिहाग पार्षद गंगाराम पारीक , संतलाल रेगर, शौकीन ख़ा, पवन कंदोई, पवन हिसारिया, तथा श्री गौशाला संचालन कमेटी से अध्यक्ष बाबूलाल , उपाध्यक्ष राजेंद्र जी थिराणी, मंत्री आनंद कंदोई, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, रामचन्द्र पारीक, जसवंत आर्य, एवं राजकुमार रानिया सहित नोहर के गणमान्य नागरिक एव सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह पहल न केवल जल संरक्षण की दिशा में एक दूरदर्शी और स्थायी कदम है, बल्कि नगरपालिका प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाओं के समन्वय से पर्यावरण संरक्षण और जनहित को भी एक नई दिशा प्रदान करेंगी। अखंड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की रिपोर्ट।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!