A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदौसाराजस्थान

डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पूर्व आई जी सत्यवीर सिंह चुनाव जीते

 

डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पूर्व आई जी सत्यवीर सिंह 36000 वोटो से चुनाव जीते।

दौसा।(दीपक शर्मा बामनवास) निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगवान वर्मा ने बताया कि डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव पद के लिए मतगणना 6 जनवरी को संपन्न हुई।
जिसमें अध्यक्ष पद पर पूर्व आई जी सत्यवीर सिंह को 38000 वोट मिले एवम् प्रतिद्वंदी प्रशांत मेहरड़ा को 1007 वोट मिले।
वहीं महासचिव पद पर डॉ चेतराम रायपुरिया को 30700 वोट मिले , प्रतिद्वंदी डॉ बी एल बैरवा न्यूरोसर्जन को 8000 वोट मिले। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर प्रसाद बैरवा को 28000 वोट मिले एवम प्रतिद्वंद्वी को 9900 वोट मिले। पूर्व आई जी सत्यवीर सिंह जी को राजस्थान के अनुसूचित समाज ने अपार समर्थन देकर अध्यक्ष पद पर चुना। दौसा जिला टीम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगवान वर्मा , आर के वर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष, कैलाश सामरिया, श्रवण गोठवाल , ओमप्रकाश बैरवा ने जयपुर सोसायटी परिसर में जाकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया।
सोसायटी परिसर में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर भव्य स्वागत किया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button