
2 साल पहले चार लाख चौंतीस हजार पांच सौ रुपए की लागत राशी से बनाए गए सड़क मे पड़ी दरार इसका जिम्मेदार कौन
सूत्रों की माने तो इस योजना मे स्थानीय मुखिया वा पंचायत सेवक और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के मिलीभगत से यह योजना भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है
कैमूर-जिले के मोहनिया प्रखंड के मनकेवटियां गांव मे दो साल पहले बनी सड़क मे दरार आ गई है। सड़क मे दरार पड़ने के कारण लोगों मे यह चर्चा का विषय बना हुआ है विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के मिली भगत से यह सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायतीराज विभाग के षष्ठम राज्य वित के योजना संख्या 8/2022/23 के अंतर्गत मनकेवटिया गांव मे स्थित वार्ड 03 मे मेन रोड से प्राथमिक विद्यालय तक पीसीसी ढलाई हेतू विभाग के द्वारा 434500 (चार लाख चौंतीस हजार पांच सौ रुपए) स्वीकृत किया गया था। विभाग के अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों के मिलीभगत से रोड ढलाई में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल नही किया गया जिसके कारण इस रोड में एक साल में ही दरारे दिखने लगी। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिया गया परन्तु अधिकारियों और जनप्रतिनिधि के मिलीभगत से यह योजना भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया सूत्रों की माने तो इस योजना मे स्थानीय मुखिया,पंचायत सेवक और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के मिलीभगत से यह योजना भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है जिसकी चर्चा ग्रामीणों में है।
इस संबंध में डंडवास पंचायत के मुखिया राजेश प्रसाद ने बताया कि रोड ढलाई के समय मिट्टी ठीक से नहा दबी थी,जिसपर ढलाई कर दिया गया,जिसके कारण रोड में दरारें आ गई है। वहीं मोहनिया प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया की इस तरह की जानकारी मुझे अभी तक नही मिली थी। इसकी जांच की जाएगी।
