A2Z सभी खबर सभी जिले की

नित्य अभिषेक यात्रा के 99 वें दिन काशी में श्री भारभूतेश्वर महादेव जी का अभिषेक संपन्न ,

  1. फोटो – श्री भारभूतेश्वर महादेव अभिषेक के दौरान ,

! अखंड भारत न्यूज़!

‘वाराणसी से रिपोर्ट’

“श्याम सुन्दर जायसवाल”

———————————

Related Articles

निक्य अभिषेक यात्रा के 99वें दिन काशी में श्री भारभूतेश्वर महादेव का अभिषेक संपन्न

————————————–

काशी में निक्य अभिषेक यात्रा क्रम के तहत 16 नवंबर 2025 को चौक थाना अंतर्गत गोविंदपुरा रोड, गली राजा दरवाजा स्थित श्री भारभूतेश्वर महादेव के पवित्र शिवलिंग का अभिषेक संपन्न हुआ।

यह शिवलिंग काशी के प्रमुख प्राचीन शिवालयों में से एक माना जाता है।

आनंद कानन काशी ढुढे परिवार की पहल और संकल्प के अंतर्गत यह आयोजन प्रतिदिन काशी के अलग-अलग शिवालयों में आयोजित किया जा रहा है।

इस यात्रा का उद्देश्य काशी के सभी शिवालयों को पहचान दिलाना है, जिसके कारण कई ऐसे प्राचीन मंदिर भी अब लोगों की जानकारी में आने लगे हैं, जिनके बारे में पहले कम सुना जाता था।

आज का दिन इस निरंतर चल रही दिव्य यात्रा का 99वां दिन रहा।

अभिषेक कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे और भगवान शिव के जलाभिषेक एवं दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त किया ,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!