

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। बीते 10 नवंबर को कस्बे के राजकीय बीज भंडार में शाम साढ़े छः बजे के बाद अपने सहयोगियों को गेहूं का बीज देने के लिए गेट खोला गया था तभी वहां मौजूद कुछ किसानों ने केंद्र प्रभारी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया जिससे उपरोक्त केंद्र प्रभारी आग बबूला हो गया और अपने साथ रखे स्वयं के गांव के प्राइवेट गुर्गों से उक्त किसानों से मोबाइल की छीना-झपटी के लिए प्रेरित किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में वायरल उक्त वीडियो तथा किसानों को समय से बीज न देने तथा बीज की कालाबाजारी करने वाले केंद्र प्रभारी के विरुद्ध भाकियू अराजनैतिक ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोपी केंद्र प्रभारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
कस्बे के बीएसएनएल टावर के पास स्थित राजकीय बीज भंडार केंद्र से बीते 10 नवंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसमें केंद्र प्रभारी परिसर में टहलते हुए देखा जा रहा है तथा कुछ लोग गोदाम के अंदर बीज की बोरियां इधर उधर कर रहे थे। उक्त घटना का वीडियो वहीं खड़े कुछ किसानों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष शिवपूजन पाल ने अपने साथियों समेत जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उक्त केंद्र में तैनात प्रभारी संतोष पाल की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए किसानों की अनदेखी तथा अपने प्रियजनों को रात के अंधेरे में बीज देने का प्रयास करने का मुद्दा उठाया है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से उक्त केंद्र प्रभारी संतोष पाल समेत उसके गुर्गों के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।