

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव का इंतजार अब खत्म जिलाध्यक्षों की नई सूची किसी भी वक्त हो सकती है जारी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जिलाध्यक्षों की नई सूची किसी भी वक्त जारी हो सकती है। सोमवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार। जिलाध्यक्षों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। मोहला मानपुर सहित हर जिले से छह नामों का पैनल तैयार कर एआईसीसी को भेजा गया था। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर शॉर्टलिस्ट बनाई गई। राहुल गांधी के साथ हुई चर्चा के बाद अब नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं।