

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का जिला स्तरीय सम्मेलन नगर के विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज मौदहा में संपन्न हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष नरेंद्र बाजपेई द्वारा जयप्रकाश त्रिपाठी प्रवक्ता को जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ तथा सुनील त्रिपाठी डंडा गुरु को जिले का संगठन मंत्री घोषित किया गया।
इस सम्मेलन में अधिकांश वक्ताओं ने ब्रह्म समाज के मध्य फैली हुई अनेक प्रकार की कुरीतियों दहेज प्रथा, कन्या विवाह, निर्धन छात्रों की शिक्षा तथा वर्ण विभाजन आदि ज्वलंत समस्याओं को उठाकर उनके निराकरण के उपाय भी सुझाए। वक्ताओं का कथन था कि ब्राह्मण समुदाय में अब कन्यकुब्ज, सनाढय, जुजौतिया,करवरिया आदि का भेद खत्म कर एकता स्थापित करनी है। साथ ही सभी ब्राह्मण समान है कोई भी ब्राह्मण छोटा बड़ा नहीं है जिस दिन हम यह एकता स्थापित करने में समर्थ हो जाएंगे उसी दिन से राजनीतिक सत्तासीन नेता हमारे सम्मान के समक्ष नतमस्तक हो जाएंगे और हमें प्राचीन गौरव पुनः प्राप्त होगा। प्रमुख रूप से नरेंद्र बाजपेई जिला अध्यक्ष, आलोक अवस्थी जिला महामंत्री, राजेंद्र द्विवेदी जिला संरक्षक, अमित तिवारी दादा जिला संयोजक, बालजी पांडे जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, बृजेश बादल नगर अध्यक्ष, बच्चू द्विवेदी, रमाकांत शुक्ला आदि रहे। इस सम्मेलन में शिवकुमार पांडे भूतपूर्व ब्लाक प्रमुख, रामचंद्र शुक्ल, विनय तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बुंदेलखंड नवनिर्माणसेना , राकेश पालीवाल प्रबंधक, ब्रजकिशोर त्रिवेदी अध्यक्ष बार संघ अरविंद शर्मा, आकाश त्रिपाठी, रेवती पाठक व अजय तिवारी समेत मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी व संचालन पूर्व प्रवक्ता जगदीश प्रसाद व्यास ने किया।