

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। एक निजी कार्यक्रम में कस्बे पहुंचे अपनी समाज पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या को बडे चौराहे पर काले झण्डे दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया हालांकि पुलिस लगातार युवाओं को हटाने की कोशिश करती रही।
अपनी विवादित भाषा के लिए प्रसिद्ध स्वामी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या एक कार्यक्रम में कस्बे आए थे जिसके चलते नेशनल हाईवे पर स्थित बडे चौराहे पर आशीष सिंह, बसंत सोनी, प्रमोद सोनी, अनूप सिंह सहित लगभग दो दर्जन युवाओं ने काले झण्डे दिखाते हुए न सिर्फ विरोध जताया बल्कि स्वामी प्रसाद मौर्या मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राईम चंद्र शेखर गौतम सहित पुलिस बल युवाओं को हटाने की कोशिश करती रही। बताते चलें कि स्वामी प्रसाद मौर्या अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और हाल ही में बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम को लेकर उन्होंने एक बयान देते हुए कहा था कि यह लोकतंत्र और संविधान की हत्या है।