A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानसूर की पहली महिला डीएसपी मेघा गोयल का अग्रवाल समाज ने किया स्वागत

बानसूर  पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में डीएसपी मेघा गोयल का अग्रवाल समाज बानसूर के लोगों ने अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर बालासिया के नेतृत्व में स्वागत कर सम्मान किया। इस मौके पर अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार ऐरन, पुष्कर गोयल, राम अग्रवाल, दिनेश सिंघल, अरुण अग्रवाल, अनिल सिंघल, राजेश सिंघल सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।

बानसूर में पहली बार महिला डीएसपी को पदस्थ किया गया है, जिससे पुलिस विभाग में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा मिला है। समाज के लोगों ने डीएसपी मेघा गोयल की नियुक्ति पर खुशी जताई और उनके नेतृत्व में पुलिस विभाग के बेहतर कामकाज की उम्मीद जताई।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!