A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिल्ली धमाके के बाद वाराणसी में सुरक्षा अलर्ट,पुलिस ने बढ़ाई निगरानी ,

‘ वाराणसी से रिपोर्ट’ 

“श्याम सुन्दर जायसवाल”

——————————————–

Related Articles

 

दिल्ली धमाके के बाद वाराणसी में सुरक्षा अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी ,

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में हुए धमाके के बाद वाराणसी में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कमिश्नरेट पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है और विभिन्न स्थानों पर निगरानी तेज कर दी गई है।

कैंट रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीमों ने गश्त की और संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग की। स्टेशन परिसर, पार्किंग एरिया और प्लेटफॉर्म पर भी जांच अभियान चलाया गया।

कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारी लगातार सुरक्षा हालात की समीक्षा कर रहे हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!