A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना लालगंज पर थाना समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्यायों का निस्तारण किया गया ।*

*प्रेस नोट*।।।।।।

**थाना लालगंज*
*जनपद बस्ती*
*दिनांक 08.11.2025*

*थाना लालगंज पर थाना समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्यायों का निस्तारण किया गया ।*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री अभिनन्दन द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री श्यामकान्त सिंह के कुशल निर्देशन में, श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूधौली महोदया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 08.11.2025 को थाना लालगंज पर थाना समाधान दिवस का आयोजित किया गया। नायब तहसीलदार श्री वीर बहादुर सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज श्री संजय कुमार द्वारा लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
थाना समाधान दिवस पर थाना पर उपस्थित समस्त उपनिरीक्षकगण, समस्त बीपीओ व राजस्व विभाग के अधिकारी/ हल्का लेखपालगण उपस्थित थे।। समाधान दिवस में कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। 02 प्रार्थना पुलिस विभाग से संबंधित थे तथा 19 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से प्राप्त हुए। पुलिस विभाग से संबंधित 02 तथा राजस्व विभाग से संबंधित 04 प्रार्थना पत्र, जिसमें का कुल 06 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
कुल जांच हेतु शेष प्रार्थना पत्र 15 को उनके संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

*रिपोर्टर*

Related Articles

*संतोष कुमार*

*अखंड भारत न्यूज बस्ती*

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!