

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179978597
मनावर। जिला धार।। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन मे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोनिकासिंह के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी मनावर ईश्वरसिंह चौहान एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा तीन अलग अलग स्थानो पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसमे पुलिस टीम द्वारा कुल तीन प्रकरणो तैयार किए गए। अवैध मादक गांजे की छोटे, बडे 515 पौधे जप्त किए जिसका कुल वजन 1376 कि.ग्रा. कुल कीमत एक करोड इक्कतीस लाख रुपये है।
1,अपराध क्रमांक 726/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
कार्यवाही के दौरान दिनांक 06 नवम्बर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जामनियामोटा लाईनपुरा मे सरदार पिता भुरेसिंह चौहान ने अपने खेत मे कपास के पौधो के बीच मे गांजे के पौधे लगा रखे है। उक्त सूचना की तस्दीक व दबिश देने पर एक व्यक्ति कपास के पौधे मे काम करते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस से दुरी अधिक होने व कपास के पौधे के आड लेकर भाग गया। ग्राम चौकीदार ने भागने वाले का नाम सरदार पिता भुरेसिह निवासी जामनियामोटा का होना बताया बाद उक्त व्यक्ति के कपास के खेत में लगे 75 नग अवैध गांजा के छोटे बडे पौधे कुल वजन 112.600 कि.ग्रा कीमत (5,60,000) पाँच लाख साहठ हजार रुपये को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधान में कार्यवाही कर कब्जे पुलिस लिया गया।
2 अपराध क्र. 727/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
दिनांक 6 नवम्बर को ही विश्वसनीय मुखबिर से सूचना ग्राम बापडुद में नानबाई पति स्व.प्रताव निवासी बाप्तडुद अपने कपास के खेत में बीच में अवैध मादक पदार्थ गांजा लगा रखा है। उक्त सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु हमराह फोर्स दबिश दी गई। हल्का पटवारी द्वारा बताया कि उक्त खेत ग्राम बापडुद की नानबाई पति स्व प्रताव होना बताया बाद खेत से कुल 130 नग छोटे बडे गांजे के हरे पौधे कुल वजन 386 किलो 98 ग्राम कीमत 38,69,800 (अड़तीस लाख उन सत्तर हजार आठ सो) रुपये को मुताबिक एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो मे अभियुक्ता नानबाई पति स्व.प्रताव निवासी बापडुद के विरुध्द कार्यवाही की गई। आरोपिया फरार है।
3, अपराध क्र. 729/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 6 नवम्बर को ही विश्वसनीय मुखबिर से सूचना ग्राम बापडुद में रामेश्वर उर्फ पोमडिया पिता निर्भयसिह निवासी बापडुद अपने कपास के खेत में बीच में अवैध मादक पदार्थ गांजा लगा रखा है। उक्त सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु हमराह फोर्स दबिश दी गई।
हल्का पटवारी द्वारा बताया कि उक्त खेत ग्राम बापडुद की रामेश्वर उर्फ पोमडिया पिता निर्भयसिह मुवेल होना बताया बाद खेत से कुल 310 नग छोटे बडे गांजे के हरे पौधे कुल वजन 861 किलो 80 ग्राम कीमत 87,00,000 (सत्तासी लाख) रुपये को मुताबिक एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो मे आरोपी रामेश्वर उर्फ पोमडिया पिता निर्भयसिह निवासी बापडुद के विरुध्द कार्यवाही की गई। आरोपी फरार है।
उपरोक्त पुलिस टीम की कार्यवाही मे थाना प्रभारी मनावर ईश्वरसिंह चौहान, चौकी प्रभारी उमरबन अश्विन चौहान उनि मनोज पाटीदार, उनि मनीष चौधरी, उनि शरद बर्डे, सउनि दिलीप वासुनिया . प्र.आर.638 ललित कुमारावत, प्र.आर.05 सुरेशचंद्र बडौले, आर. 694 राहुल बांगर, आर. 1086 कमल सोलंकी, आर. 120 मनिया सोलंकी आर.983 राधा मोहन कटारे, की विशेष भुमिका रही।