A2Z सभी खबर सभी जिले की

चांदी की लूट के मामले में 10,000₹ ईनामीआरोपी गिरफ्तार,727ग्राम चांदी बरामद

चांदी की लूट के मामले में 10,000₹ ईनामीआरोपी गिरफ्तार,727ग्राम चांदी बरामद

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर –  भरतपुर जिले के लखनपुर क्षेत्र में स्थित एनएच-21 जयपुर आगरा हाईवे पर अगस्त में हुई चांदी की लूट के मामले में एक ओर 10,000₹ ईनामी आरोपी अजय कुमार (19) पुत्र रमेशचंद मीना निवासी वैदेई मंदिर के पास, महवा (दौसा) को गिरफ्तार करने सहित उससे बरामद हुए 727 ग्राम चांदी के जेवरात भी जब्त किए गए है। गौरतलब है कि उक्त मामले में अबतक कुल 6 आरोपियों ओमप्रकाश उर्फ अंकित, मुकेश साहू, सागर शर्मा, प्रशांत एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार करने सहित उनसे बरामद हुए 9 किलो 663 ग्राम चांदी के आभूषण पहले ही जब्त किए जा चुके है।

Related Articles

गौरतलब है कि गत 26 अगस्त 2025 को पीड़िता मीना निवासी मिश्रा मोहल्ला, महवा अपनी कार RJ02 CJ 0637 से कुम्हेर से महवा जा रही थीं। कार में उनके साथ चालक अंकित गोयल और एक अन्य साथी प्रशांत साहू भी मौजूद थे। पीड़िता की कार जैसे ही बहुआ के नगला के पास हाईवे पर पहुंचीं की तभी पीछे से आई कार ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक दिया था। कार में सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने पीड़िता की कार का शीशा तोड़कर पीछे की सीट पर रखा पिंक बैग, जिसमें करीब 20 किलो चांदी के जेवरात, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक चेकबुक छीनकर मौके से फरार हो गए थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!