A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:बेमौसम बारिश ने किसानों की तोडी कमर

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

धान के साथ दलहनी और तिलहनी फसलें तबाह

मौदहा हमीरपुर।बीते दो दिन पहले हुई बारिश के बाद गुरुवार आधी रात से हुई रिमझिम बारिश ने किसानों की बची खुची उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया।और अब किसानों को अपने परिवार चलाने की चिंता हो रही है जिसके चलते क्षेत्र का किसान पलायन करने को मजबूर हो सकता है।

Related Articles

देश की सबसे महत्वपूर्ण फसल की बुआई के समय लगातार बारिश होने से प्रमुख खाद्यान फसल गेहूं और दलहन तिलहन की फसलों की बुआई काफी लेट हो गई थी लेकिन अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में हुई बारिश ने किसानों की बुआई की रही सही उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया।

इतना ही नहीं दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण खाद्यान फसल धान इस समय कुछ स्थानों पर कट कर खेतोँ में पडी हुई है और कुछ स्थानों पर कटने के लिए तैयार है। जो अब पूरी तरह से खराब होने की स्थिति में पहुंच गई है। जबकि मौसमी दशाओं के चलते अब किसान पूरी तरह से टूट चुका है और क्षेत्र की लगभग नब्बे प्रतिशत खेतीहर जमीन पानी से लबालब हो गई है जिसके चलते अभी लगभग दो सप्ताह बुआई की सम्भावना नहीं है। ऐसे में किसानों को अपना जीवन गुजारना मुश्किल हो सकता है। जिसके चलते किसान पलायन करने को मजबूर होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!