

मौदहा हमीरपुर। उत्तर प्रदेश लोग सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य /अधीनस्थ सेवा प्रा. परीक्षा -2025 तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रा. परीक्षा, सहायक वन रक्षक परीक्षा 2025कस्बे के तीन परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई जिसमे आधे से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

यूपी पीसीएस प्रारम्भिक परीक्षा कस्बे के तीन परीक्षा केंद्रों रहमानिया, नेशनल और गांधी इण्टर कालेज में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। जिसमे रहमानिया इण्टर कालेज में पंजीकृत परीक्षार्थियों 480 की अपेक्षा 174 परीक्षार्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए, वहीं कस्बे के नेशनल इण्टर कालेज में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 480 की अपेक्षा 182परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं कस्बे के तीसरे परीक्षा केंद्र गांधी इण्टर कालेज में कुल 480पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष पहली पाली में 190और दूसरी पाली में 189 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। इस तरह तीनो परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 1440 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 546परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी,जो कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों का लगभग चालीस प्रतिशत है।जिसके चलते परीक्षा छोडने वाले परीक्षार्थियों की संख्या आधे से अधिक है। परीक्षा को सकुशल और नकल विहीन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सचल दल और तीसरी आंख मुस्तैद रही जबकि जिले के आला अधिकारियो सहित स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे। वहीं स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और परीक्षा केंद्रों के बाहर अग्नि शमन विभाग के जिम्मेदार मुस्तैदी से डटे रहे।जबकि उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी विनिता पहल, तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे।
