

आदिनाथ जैन मंदिर कामां पर मुख्य द्वार का विधिवत शिलान्यास समारोह हुआ आयोजित
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
*दान देने से आसक्ति कम हो जाती है क्षमता अनुसार दान अवश्य करें: जिनेंद्र शास्त्री*
कामां- सकल दिगंबर जैन समाज कामां द्वारा कस्बे के कोट ऊपर स्थित ऐतिहासिक व प्राचीन आदिनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर के प्रवेश पर मुख्य द्वार का शिलान्यास जिनेंद्र शास्त्री मथुरा के निर्देशन में जैन समाज के श्रावकों द्वारा विधि विधान पूर्वक किया गया।
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन के अनुसार मुख्य द्वार शिलान्यास समारोह का आयोजन आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर आयोजित किया गया तो जिनेंद्र शास्त्री ने कहा कि दान देने से आसक्ति कम हो जाती है क्षमता अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को दान अवश्य करना चाहिए। कृत, कारित, अनुमोदना करने से पुण्य का आस्रव होता है। इस अवसर पर भामाशाह के रूप में इकत्तीस परिवारों का जैन समाज की कार्यकारिणी अनिल जैन,सत्येंद्र जैन,देवेंद्र जैन,मयंक जैन आदि द्वारा अभिनन्दन भी किया गया। महामंत्री अरुण जैन के अनुसार पंच परमेष्ठी शिलाएं विराजमान की गई तो मुख्य शिला जैन समाज कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा स्थापित की गई। अन्य शिलाएं गिरनारी लाल भगवान दास कमल कुमार मुकेश जैन परिवार,शिखर चन्द चंद्र कुमार प्रदीप कुमार दिनेश जैन बड़जात्या परिवार,शिखर चन्द संजय मनोज नीरज नैतिक जैन बड़जात्या परिवार,विजय कुमार वैभव जैन अनुभव जैन तेल वाले परिवार द्वारा मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। अन्य भामाशाह परिवारों द्वारा रजत ईंट विराजमान की गई। कार्यक्रम का संचालन संजय सर्राफ व संजय जैन बड़जात्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के श्रावक श्राविकाएं व युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

