
एक सप्ताह से विद्यालय बंद,अधिवक्ता संजय तिवारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण।

संजय तिवारी ने भरा हुंकार,कहा अगर जनता का समर्थन रहा तो लडेंगे चुनाव।
कैमूर /भभुआ प्रखंड के सिलड़ी गांव मे एक सप्ताह से विद्यालय बंद की सुचना पर भभुआ के अधिवक्ता संजय तिवारी सिलड़ी गांव पहुंचकर विद्यालय बंद के सबंध मे ग्रामीणों से जानकारी ली।
मौके पर संजय तिवारी ने बताया की सरकार के द्वारा शिक्षा के नाम पर करोड़ो रुपये खर्च किए जा रहे हैं परंतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं होने के कारण लोगों की समस्याओं का निदान नही हो रहा है। वही आगे उन्होने कहा की विद्यालय के द्वारा शिक्षा विभाग को सूचना देने के बाद भी बच्चों के विद्यालय खोलने के संबंध मे शिक्षा विभाग के द्वारा कोई कारवाई नहीं करना शिक्षा विभाग पर सवालिया निशान खड़े करता है। विद्यालय मे एक सप्ताह से जलजमाव के कारण विद्यालय बंद रहना बहुत चिंता का विषय है तथा यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
वही आगे उन्होने कहा की भभुआ विधानसभा की समस्याओं को देखते हुए अगर जनता का समर्थन रहेगा तो मै जनता के लिए उनकी आवाज बनने के लिए तैयार हूं। आगे उन्होने कहा की जनप्रतिनिधियों के कार्यशैली को देखते हुए मै अब चुनाव लड़ने की तैयारी मे हूं।
संजय तिवारी ने गांव के ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की वे विद्यालय के समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारी से बातचीत करके जल्द ही समस्या को दुर करने का प्रयास करूँगा।
सिलड़ी गांव के ग्रामीण मोहित तिवारी ने बताया की विद्यालय के बगल मे तालाब है वहीं तालाब मे पानी भर जाने के कारण विद्यालय मे जलजमाव की काफी गंभीर स्थिति है। वहीं तालाब मे नाले का पानी भी जाता है जिससे तालाब के रास्ते विद्यालय मे गंदा पानी जमा हो गया है जिससे बच्चों को संक्रमण की समस्या हो सकती है। जिला प्रशासन को इस मामले मे त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि बच्चों की पढाई के साथ स्वास्थ्य सुरक्षित रखा जा सके।