A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिशन शक्ति5.0 के अंतर्गतउत्कृष्ट कार्यकरने वाली 3 महिला पशुचिकित्साधिकारियों को मिला सम्मान

। अलीगढ़ न्यूज

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ विभागीय कार्यक्रमों में उल्लेखनीय प्रगति करने वाले 3 महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि महिला अधिकारी अपनी लगन और निष्ठा से मिशन शक्ति अभियान की भावना को सशक्त रूप दे रही हैं।

          जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह द्वारा पशुपालन विभाग की तीन महिला पशुचिकित्साधिकारियों डा० तनूजा पशुचिकित्साधिकारी पिलौना, डा० वर्षा सिंह पशुचिकित्साधिकारी भवीगढ़ और डा0 अफशां फिरदौस पशुचिकित्साधिकारी काजिमाबाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीवीओ ने बताया कि इन अधिकारियों को कृत्रिम गर्भाधान कार्य, भारत पशुधन एप पर समयबद्ध अपलोडिंग और सहभागिता योजनाओं के अंतर्गत गौवंश वितरण कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीवीओ डा0 दिवाकर त्रिपाठी एवं उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 प्रीती अरोरा भी उपस्थित रहीं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!