A2Z सभी खबर सभी जिले की

मध्य प्रदेश में वाटर यूनिवर्सिटी शीघ्र बनाया जावे-मोहन नागर

संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित 5वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चित्रकूट प्रारंभ

हरिओम जाटव की रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र के धारणीय विकास के लक्ष्यों को पाने के लिए चित्रकूट में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा चित्रकूट में
‘सर्वोदय से अभ्युदय’ (सभी के उत्थान से सभी के उत्कर्ष तक) के लिए एस.डी.जी. की भूमिका पर पांचवा अंतर्राष्ट्रीय सतत् विकास के लक्ष्य (एसडीजी) अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
( एसडीजी एक्शन लैब ) का आयोजन दिनांक 6-7 अक्टूबर को आयोजन किया जा रहा है l
पांचवे अंतराष्ट्रीय सम्मेल का शुभारंभ भारत रत्न नानाजी देशमुख के 109 वे जन्मदिन अवसर पर शरद पूर्णिमा के दिन किया गया l
सेमिनार के उद्घाटन अवसर पर
एस डी जी 6 (स्वच्छ जल और स्वच्छता) के अन्तर्गत सभी के लिए जल और स्वच्छता की उपलब्धता और सतत प्रबंधन सुनिश्चित करना और एस डी जी 8 (सभ्य कार्य और आर्थिक विकास) के अन्तर्गत सभी के लिए सतत, समावेशी और संधारणीय आर्थिक विकास, पूर्ण और लाभकारी रोजगार और उचित कार्य को बढ़ावा व गति देने के लिए मोहन नागर  उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने जल संरक्षण के क्षेत्र में जल शिक्षा, जल अनुसंधान, दस्तावेजीकरण,
जल जागरूकता एवं जल से सम्बंधित विषयो पर एकीकृत अध्ययन पाठ्यक्रम बनाया जाय तथा मध्य प्रदेश में वाटर यूनिवर्सिटी शीघ्र बनाया जाने की पहल किया जाना आवश्यक है l श्री नागर ने कहा कि आज अल्पवर्षा के समय हमें जहाँ जल उपयोग के प्रति अनुशासित होना पड़ेगा, वहीं जल संरक्षण के लिए भी आगे आना होगा तथा सबसे आग्रह किया कि घर का पानी घर में, गाँव का पानी गाँव में और खेत का पानी खेत से बाहर नहीं जाने दें, तभी हम आगे के जल संकट से सामना कर पायेंगे। श्री नागर ने बताया कि मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में जल संग्रहण को लेकर उल्लेखनीय काम किया है उन्होंने इसके लिए अलग से जल शक्ति मंत्रालय भी बनाया है। सतत विकास के लक्ष्यों के अंतर्गत हमें इन्हीं सब महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम करने की जरूरत है। हमें समुदाय को साथ लेकर जल के क्षेत्र में समुदाय की जन सहभागिता के माध्यम से कार्य करने की बहुत आवश्यकता है l इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद, विधायक चित्रकूट  सुरेंद्र सिंह गहरवार, विधायक पन्ना बृजेंद्र प्रताप सिंह, दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव निखिल मुंडले, मणिपाल और इंडोपैसिफिक अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष डॉ. शेषाद्रि चारी, पदमश्री उमाशंकर पांडे, पदमश्री  सेठपाल सिंह सहारनपुर, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति डॉ एके सिंह, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ भरत मिश्रा, छिंदवाड़ा के कुलगुरु प्रो आईपी त्रिपाठी, नगर परिषद चित्रकूट की अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल एवं फ्रांस से सुश्री बेनेडिक्ट डे ला ब्रिएरे, डॉ. बकुल लॉड कार्यपालक निदेशक, म प्र जन अभियान परिषद उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!