
मौदहा हमीरपुर। शनिवार शाम क्षेत्र में हुए अलग अलग सडक हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमे से दो लोगों को गंभीर चोंटों के चलते सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

कस्बे के मोहल्ला हैदरिया निवासी हिमांशु वर्मा (22)पुत्र सुखराम वर्मा तेज रफ्तार बाईक चलाते हुए कस्बे के बंशनाला के पास गाय से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कालेज कानपुर भेजा गया है। वहीं नेशनल हाईवे पर हुए सडक हादसे में ब्रजमोहन (25)पुत्र गजिया निवासी जसपुरा, मुन्ना (40)पुत्र जौहरी निवासी चिचारा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से मुन्ना को गंभीर चोंटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
