
शाहजहांपुर के सदर बाजार स्थित टाउनहॉल के पास गन्ने के रस की दुकानों पर धार्मिक पहचान छिपाने का आरोप लगा है। सावन के महीने में एक ग्राहक सुबोध मिश्रा ने गन्ने का रस खरीदा। दुकान में गंदगी देखकर जब उन्होंने दुकानदार का नाम पूछा, तो उसने अपना नाम आकाश बताया।अगले दिन फिर वही स्थिति देखने को मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि दुकानदार मुस्लिम समुदाय से है। आरोप है कि दुकानदार तंबाकू का सेवन करते हुए और बिना हाथ धोए रस बेच रहा था।मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी राजेश अवस्थी को दी गई। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो कई दुकानदार मिले। शुरुआत में सभी ने अपने को हिंदू बताया। बाद में पूछताछ में उन्होंने अपनी असली पहचान बताई।
हिंदूवादी संगठन ने सभी दुकानदारों को अपनी असली पहचान से दुकान चलाने की हिदायत दी है। संगठन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है
।