
//आम सूचना//
पिछोर- एतद द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिछोर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश में एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है। आवेदन पत्र में श्री आनंद कुमार पाराशर उर्फ महंत श्री आनंदपुरी जी महाराज ने कहा है कि वह श्री धाय महादेव मंदिर खोड़ गणेश खेड़ा में पिछले 15 वर्षों से पूजा सेवा कर रहे हैं।उनका कहना है कि पूर्व महंत श्री शंकर पुरी जी महाराज के स्वर्गवास के बाद, जिन्हें लगभग 2 वर्ष हो चुके हैं, समस्त ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों ने उन्हें व्यवस्थापक बनाया है। अब वह श्री धाय महादेव मंदिर की व्यवस्था का संपूर्ण चार्ज प्राप्त करना चाहते हैं।इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति है, तो वह न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिछोर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश में दिनांक 28 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे पक्ष समर्थन हेतु उपस्थित हो सकता है। यह सूचना आम जनता के लिए है और जो कोई भी इस संबंध में अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहता है, वह निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हो सकता है।
Ripoter- Mahendra Kumar Lodhi