A2Z सभी खबर सभी जिले की

तीर्थराज विमल कुण्ड में एक बार स्नान व पुष्कर राज में सात बार स्नान क़े बराबर- संजय लवानिया

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामवन दर्शन को आये सैकड़ों श्रद्धालु

कामां – कोलकाता से आये कृष्णप्रेमियों ने कामवन क़े मुख्य मन्दिर विमल बिहारी क़े दर्शन किये। तीर्थराज क़े दर्शन व परिक्रमा की। इन दिनों में देश -विदेश से कामवन दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब चल रहा है। कामवन क़े मुख्य मन्दिर विमल बिहारी के सेवाअधिकारी संजय लवानिया ने तीर्थराज का माहात्म्य सुनाया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षभर लोग कामवन की तीर्थयात्रा पर आते हैं
तीर्थराज विमल कुण्ड के चारों तरफ विराजित मंदिरों श्री विमल बिहारी जी ,श्री विमला देवी तथा चार संप्रदाय वैष्णव संप्रदाय का मुरली मनोहर कांवरिया मन्दिर ,निम्बार्क का साक्षी गोपाल मन्दिर ,माधव गौड़ संप्रदाय का मदन गोपाल जी मन्दिर ,रामानुजाचार्य संप्रदाय का लक्ष्मण जी मन्दिर प्रमुख हैं।
प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु कामवन विराजित श्री कृष्ण की लीलास्थलियों के पूर्ण श्रद्धा व आस्था के साथ दर्शन ,पूजन व आचमन कर स्नान कर रहे हैं।
धर्मग्रन्थों में लिखा है़ तीर्थराज विमल कुण्ड में एक बार स्नान व पुष्कर राज में सात बार स्नान क़े बराबर माना जाता है। तीर्थराज पर दीप प्रज्ज्वलन का अत्यधिक माहात्म्य है।
कामवन दर्शन को आये श्रद्धालुओं ने कामवन विराजित गोविन्ददेव जी ,गोपीनाथ जी ,चौरासी खम्भा ,गयाकुण्ड ,श्रीकुण्ड ,कामेश्वर महादेव ,पांच पांडव ,धर्मराज जी ,चित्रगुप्त ,चरण पहाड़ी ,भोजन थाली ,भामासुर की गुफा ,दाऊजी के चरण ,कठला ,मुकुट ,खिसलनी शिला ,सेतुबंध रामेश्वर ,लंका व यशोदा ,अशोक वाटिका ,गोकुल चन्द्रमा जी ,मदनमोहन जी सहित श्री कृष्ण की लीलास्थलियों व चिन्हों के दर्शन किये।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!