
धार्मिक उन्माद फैलाने वाले गानों और हथियारों पर प्रतिबंधः मांडू में नवरात्र और दशहरा को लेकर शांति समिति बैठक में फैसला
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
नवरात्र और दशहरे के मद्देनजर सोमवार शाम को मांडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष जयराम गावर, थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत, शहीद नगर के पार्षद और कई नागरिक मौजूद थे।
इन नियमों का पालन करना अनिवार्य
धार्मिक उन्माद फैलाने वाले गानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भड़काऊ संदेश साझा करने पर सख्त रोक रहेगी।
कोई भी व्यक्ति धारदार हथियार लेकर नहीं चलेगा।
दुर्गा पूजा पंडालों में रात के समय समिति के सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत ने बताया कि त्योहार के दौरान पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर रहेंगे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने सभी पूजा समितियों से पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने की अपीलसाफ-सफाई, बिजली और यातायात पर भी चर्चा
बैठक में नागरिकों द्वारा की गई शिकायतों के बाद, नगर परिषद ने त्योहारों के दौरान साफ-सफाई और बिजली आपूर्ति को दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सड़कों की मरम्मत और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ तिवारी, नपा उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप यादव, मध्यप्रदेश कैश शिल्पी बोर्ड मांडू नगर परिषद प्रतिनिधि राहुल सेन मांडव, नेता प्रतिपक्ष पप्पू भाबर, पार्षद प्रतिनिधि हरेसिंह गावर और नंदू वसुनिया सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित थे।
