
राज फाऊंडेशन ट्रस्ट बानसूर की ओर से ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण खेल महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ गुणी वाले हनुमान मंदिर रतनपुरा से किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान की पूजा अर्चना के साथ हुआ।

कार्यक्रम में सरपंच अमर सिंह यादव, स्काउट अध्यक्ष गोकुल चंद यादव, पूर्व सरपंच राम सिंह यादव, नेताजी शिवलाल, बाबूलाल मास्टर, डॉक्टर देवी राम , महंत विक्रम दास, डॉक्टर कृष्ण कुमार, सूबेदार सुबे सिंह, जय सिंह यादव, शंभू दयाल , अतर सिंह, राम सिंह ( मिनी फव्वारा एजेंसी), रामेश्वर पंच, रामानंद शर्मा, हवलदार बद्री प्रसाद, हवलदार ख्यालीराम तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार ने फीता काटकर खेल प्रारंभ करवाएं।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए, जिनमें कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बॉलीवाल और लंबी कूद शामिल थे। कबड्डी की कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिसमें टोड़िया का बास की कबड्डी टीम विजेता रही, जबकि बालावास की टीम उपविजेता रही। रस्साकसी (पुरुष वर्ग) बालावास (विजेता), रतनपुरा (उपविजेता), रस्सा कसी (लड़कियों की टीम) बहराम का बास (विजेता), खो-खो मे बहराम का बास (विजेता) वही लंबी कूद मे पंकज कुमार प्रथम स्थान पर रहे।
राज फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार ने बताया कि संपूर्ण बानसूर तहसील में ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार का आयोजन नियमित जनवरी महीने तक प्रत्येक माह होगा। तहसील स्तर की प्रतियोगिता फरवरी माह में बानसूर में आयोजित होगी, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को स्टेट तथा नेशनल लेवल तक भेजने का अवसर प्रदान किया जाएगा।