A2Z सभी खबर सभी जिले की

*नर्मदापुरम जिले की पहली ग्राम पंचायत सोना साबरी में शासकीय स्कूल में बना मिनी पार्क*

*बच्चों को मिली प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधा, पढ़ाई के साथ खेल-कूद पर भी फोकस*

*नर्मदापुरम।* जिले में शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अनूठी पहल हुई है। *ग्राम पंचायत सोना साबरी* जिले की पहली ऐसी पंचायत बन गई है जहां शासकीय स्कूल में बच्चों के लिए *मिनी पार्क* बनाया गया है। पंचायत द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं देकर उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल और मनोरंजन का माहौल देना है। पार्क बनने से अब बच्चे उत्साह के साथ स्कूल आ रहे हैं और पढ़ाई में भी उनकी रुचि बढ़ी है।

*पंचायत टीम की सक्रियता से हुआ संभव*इस नवाचार के पीछे पंचायत की पूरी टीम की मेहनत है। *सरपंच श्रीमती सुषमा मलैया, पंचायत सचिव संतोष जिंझोरे, सरपंच प्रतिनिधि मनीष मलैया, कंप्यूटर ऑपरेटर हर्ष केवट और पंप ऑपरेटर चंद्रकांत मेहरा* की सक्रिय सोच और प्रयासों से पंचायत में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

*गर्मियों में चली निशुल्क इंग्लिश कोचिंग*शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पंचायत ने ग्रीष्मकालीन सत्र में बच्चों के लिए *निशुल्क इंग्लिश स्पोकन क्लासेस* भी चलाईं। इस दौरान बच्चों को निशुल्क *कॉपी और पेन* भी वितरित किए गए। इसका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को अंग्रेजी बोलने में आत्मविश्वास देना और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना था।*सरपंच श्रीमती सुषमा मलैया* ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सरकारी स्कूल के बच्चों को भी हर वह सुविधा मिले जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करे। खेल, शिक्षा और संस्कार तीनों पर ध्यान देकर ही एक बेहतर समाज बनाया जा सकता है। पंचायत के इस कदम की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और इसे अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणा माना जा रहा है।

Related Articles
Show More
Back to top button