

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
विमलकुण्ड पर आवारा सांडों का आतंक, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हो रहे शिकार
कामां तीर्थराज विमलकुण्ड पर आवारा सांड लगातार लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। विमलकुण्ड की बाहर की परिक्रमा हो चाहे अंदर की आवारा सांडों से कोई क्षेत्र अछूता नहीं।सौंदर्यीकरण क़े तहत लगाई गयी घाटों व बुर्जों की रेलिन्गो को रोजाना तोड़ रहे हैं। गत दिनों विमल बिहारी मन्दिर क़े सामने दो सांड आपस में भिड गए। जिससे पर्यटकों में भगदड़ मच गयी तथा विमल बिहारी घाट पर लगी रेलिंग को ध्वस्त कर दिया। विमलकुण्ड पर काफी भीड़ जमा हो गई।आज दो आवारा सांड सूरज घाट पर भिड़ गये तथा पत्थर की रेलिंग को तोड़ दिया।
इस दौरान लोगों ने उन्हें खूब छुड़ाने का प्रयास किया। जिसमें एक महिला इनकी चपेट में आते-आते बाल-बाल बची। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन नगरपालिका व प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ रहा है।
साधु सन्तों ने बताया कि दिनभर आवारा सांड यहां-वहां घूमते रहते है। जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन भी पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। रोजाना परिक्रमा व दर्शनों को आने-जाने वाले लोगों को सांड मारने दौड़ते है। अब तक कई लोग अब तक इनकी चपेट में आ चुके हैं। इनमें कई सांड ऐसे है, जो अकेले व्यक्ति को देखकर हमला कर देते है। इन सांडों के हमले से कुछ समय पहले भी कई लोग घायल व चोटिल हो चुके है।कई बार भक्तों ,साधु -सन्तों ने इन्हें यहां से बाहर करने की मांग की गई। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।