
अलीगढ़ न्यूज
अलीगढ़ 18 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में 20 सितम्बर को सांय 04ः30 बजे से कलैक्ट्रेट ससभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आहुत की जाएगी।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए जिले के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अनुरोध किया है कि वह ससमय अपने प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा दें ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जा सके।
