
अलीगढ़ न्यूज
अलीगढ़ 18 सितम्बर आयुक्त अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ श्रीमती संगीता सिंह की अध्यक्षता में 23 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से क्वार्सी कृषि फार्म स्थित सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र में किसान मेला एवं कृषि ज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक शोध ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि किसान मेला व कृषि ज्ञान संगोष्ठी में अलीगढ मण्डल के कृषि से जुडे विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं बडी संख्या में प्रगतिशील कृषक, प्रसार कार्मिक भाग लेगें और कृषकों को वैज्ञानिकों के द्वारा कृषि की नवीनतम जानकारियाँ दी जायेगी।