A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे डिजिटल-बाल एवं किशोर पुस्तकालय

अलीगढ़ न्यूज

जिलास्तरीय समिति ने निर्धारित की पाठ्य सामग्री गुणवत्ता

इच्छुक आपूर्तिकर्ता  फर्म अपनी पुस्तकों का मेल के माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं विवरण

ग्रामीण क्षेत्र के युवा एक सप्ताह में उपलब्ध करा सकते हैं पुस्तकों की मांग

Related Articles

अलीगढ़ 18 सितम्बर जिला पंचायत राज अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित किये जाने के लिए ग्राम पंचायतों में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए पाठ्य सामग्री व पुस्तकों के चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत पुस्तकें शासकीय, अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें, जिसमें स्थानीय भाषाओं के साहित्यकारों, स्थानीय प्रकाशन, स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रनायकों एवं शहीदों की जीवनी, स्थानीय व क्षेत्रीय लेखकों, प्रतिष्ठित विद्वानों की पुस्तकें, कवियों की पुस्तकें जिसमें स्थानीय इतिहास, संस्कृति साहित्य से सम्बन्धित हों, को भी शामिल किया जाना है। इसके साथ ही प्रतियोगगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के आवश्यकतानुसार व महिलाओं एवं बाल साहित्य से सम्बन्धित ज्ञानवर्धक पुस्तकों को भी शामिल किया जाना है।

उन्होंने बताया कि शासकीय प्रकाशकों के साथ-साथ अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों का सामर्थय, मूल्य निर्धारण और समझने में आसान भाषा, सामग्री पर सावधानीपूर्वक विचार करते हुए पुस्तकों का चयन जनपद स्तरीय समिति करेगी। पुस्तकों के चयन के लिए उन्होंने आमजन को सूचित किया है कि  जो भी व्यक्ति, फर्म, संस्था उपरोक्त विषय-वस्तु को ग्राम पंचायत में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित किये जाने के लिए उपलब्ध कराने के इच्छुक हों अपनी पुस्तकों के प्रकाशन व लेख से सम्बन्धित विवरण ई-मेल आईडी कचतवंस.नच/दपबण्पद पर विवरण उपलब्ध करा सकते है। साथ ही जो ग्रामीणों क्षेत्र के विद्यार्थी जो पाठक सामग्री व पुस्तक अपनी ग्राम पंचायत की डिजिटल पुस्तकालय में पढना चाहते है वो भी पाठ्य सामग्री व पुस्तक की सूची विवरण ई-मेल पर प्रकाशित विज्ञप्ति के 01 सप्ताह के भीतर प्रेषित कर सकते है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!