A2Z सभी खबर सभी जिले की

वैकुंठ धाम के नाम से जाना जाएगा।ओम प्रकाश सिंह

गाज़ीपुर =विधान सभा जमानिया क्षेत्र के  क्षेत्र अंतर्गत दैतरा वीर बाबा बड़ेसर गंगा घाट के पास अन्त्येष्टि स्थल का शिलान्यास करते हुए पूर्व मंत्री पूर्व सांसद जमानिया विधायक  ओमप्रकाश सिंह ने  अंत्येष्टि स्थल का नाम “वैकुंठ धाम” रखा। यह स्थल बनने के बाद भविष्य में वैकुंठ धाम के नाम से जाना जाएगा। उत्तर वाहिनी मां गंगा के तट पर बसे इस बड़ेसर घाट स्थित “वैकुंठ धाम” पर जमानिया क्षेत्र के सैकड़ों गांवों सहित बिहार के बॉर्डर के सैकड़ों गांवों के लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। इसलिए इस घाट पर बहुत भीड़ होती है। पहले गांग के कटान के होने के वजह से यहां कुछ नहीं होता था, तथा इस तट का गंगा में समाकर इसका अस्तित्व समाप्त होने की स्थिति बन गई थी। लेकिन मा ओम प्रकाश सिंह जी ने अपने दूरदर्शी सोच के साथ 110 करोड़ रुपए की लागत से गंगा के इस पूरे किनारे पर बोल्डर पिचिंग करवा दिया जिससे इस घाट का तथा आस पास के पूरे क्षेत्र का अस्तित्व बच गया। जिन जमीनों को कटान की वजह से कोई 50 हजार रुपए नहीं पूछ रहा था था, वही आज 50 लाख में भी नहीं मिल रही है। आस पास तमाम दुकानें खुल रहीं हैं, जिससे सैकड़े लोगों को रोजगार मिल रहा है। मा मंत्री जी ने नेशनल हाइवे के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस पूरे क्षेत्र की पटरी को पूरी चौड़ाई के साथ अच्छे से बनाए जिससे कि यहां आने वाले लोगों को गाड़ी पार्किंग की समस्या न हो। इस वैकुंठा धाम का शिलान्यास भविष्य के पन्नों में ऐतिहासिक दिन के रूप में जाना जाएगा।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष  गोपाल यादव ,प्रतिनिधि  मन्नू सिंह , जमानिया ब्लॉक प्रमुख संतोष कुशवाहा , जिला पंचायत सदस्य के रूप में आकाश यादव, कार्यक्रम आयोजक गांव के ग्राम प्रधान अजय पासवान  सभासद प्रमोद यादव , फूली के पूर्व प्रधान मनोज यादव , कुशी के पूर्व प्रधान हरबंश यादव , सरोज यादव , नंदू यादव । बूढ़ाडीह धनंजय  जीवपुर के राहुल , महली के उमेश प्रधान , हेतिमपुर के प्रधान महेश बिंद , मुहम्मदपुर के प्रधान अनिल यादव  देवैथा के तौसीफ खान , हमीदपुर के प्रधान श्याम सुंदर बिंद , कई कालेजों के प्रबंधक श्री शिव  सिंह ,सैदाबाद के समाजसेवी सोनू राय , विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव , उपेन्द्र यादव , क्षेत्र पंचायत सदस्य पृथ्वी सिंह जी, अध्यापक दीप नारायण ,कसेरा के गोलू , हम सब के अभिभावक लमुई के सुरेन्द्र प्रधान ,जोनल प्रभारी काशी नाथ , देवैथा के सरफराज खान , छात्र नेता अम्बरीष यादव , सहित तमाम क्षेत्रीय लोग तथा ब्लॉक के अधिकारी  एवं कर्मचारी  उपस्थित रहे। इस दौरान लोकप्रिय लोक गायक रजनीकांत यादव ने मंच संचालन किया।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!