A2Z सभी खबर सभी जिले की

*कतरास गौशाला पुल के पास सड़क हादसा, ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर – एक की मौके पर मौत*

 

मनोज कुमार चौहान की रिपोर्ट,,,(अखंड भारत न्यूज़)

कतरास : एनएच 32 गौशाला पुल के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक और उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक सवारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!