
*देश की सबसे स्वच्छ नगरी इंदौर एवं भोपाल में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने हेतु ज्ञापन सोपकर चर्चा की*
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
धार न्यूज/ कृषि भवन नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री माननीय श्री रामनाथ जी ठाकुर से जननायक कर्पूरी ठाकुर ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सर्व समाज जन सेवक संगठन रजि. के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रघुवीर श्रीवास एवं सुभाष वर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जननायक कर्पूरी ठाकुर ओबीसी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में मिला और उन्हें ज्ञापन सौंप कर भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में आमंत्रण हेतु चर्चा की गई इंदौर एवं भोपाल में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर उनके नाम पर उद्यान करवा कर आदमकद प्रतिमा लगाने हेतु चर्चा की गई उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री डॉ मोहन यादव जी को इसके संबंध में पत्र भेज कर निर्देश प्रदान करने का आश्वासन दिया और कहां की जब भी बुलाएंगे निश्चित आऊंगा*