

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। प्रदेश टुडे।। स्वतंत्रता दिवस के अवसर स्थानीय कांग्रेस भवन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मावजी भाई पटेल जोतपुर के द्वारा झंडा फहराया गया। वरिष्ठ नेता मावजी भाई पटेल का 15 अगस्त को उनका 100 वा जन्म दिन होने से कांग्रेसजनों ने केक काट कर फूल माला पहनाई तथा शाल श्री फल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी, महेंद्र सिंह पिपरिमान, अशोक काकरेचा, ओम पाटीदार जोतपुर, राजेश पंवार, रविन्द्र पाटीदार, लक्ष्मी जाट, अख्तर बी, मुकेश पाटीदार जोतपुर, राजेश ठाकुर, आरिफ मंसूरी, सैयद इरशाद अली, इकबाल दाऊद उपस्थित रहे।