

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
डीग जिले के कामा में आज सावन मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर प्राचीन एवं बृज के चार महादेव शिवालय श्री कामेश्वर महादेव जी का दिव्य संध्या श्रृंगार दर्शन हुआ !
पंडा पुरुषोत्तम ने बताया कि आज काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, किशमिश, छुआरा, अंजीर, इलायची ,मखाना,मुनक्का आदि अन्य दिव्य मेवों से सुसज्जित किया गया ! यह अनुपम रूप भक्तों को एक अलौकिक दिव्यता का अनुभव कराएगा ! इस दुर्लभ दिव्य श्रंगार को देखने बड़ी तादाद में कस्वेवासियो का हुजूम उमड़ पड़ा ! दिव्य दर्शन को देखकर बाबा के जयकारों से पूरा बातावरण गुंजायमान हो उठा !
✨ *हर हर महादेव* ✨
🙏*ॐ नमः शिवाय* 🙏