A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबलिया

वीरलोरिक स्पोर्ट्स में जनपदीय कराटे प्रतियोगिता में चुनी गयी जिले की टीम…

शिक्षा विभाग की अच्छी पहल.....

पंकज मास्टर (जिला रिपोर्टर)



A group of young women practising karate indoors in gym.


वीर लोरिक स्पोर्ट्स में जनपदीय कराटे प्रतियोगिता में चुनी गयी जिले की टीम………

जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता

-शिक्षा विभाग कर रहा विद्यार्थी खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का सराहनीय कार्य………

Related Articles

बलिया : जिला क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी वार्षिक खेल कैलेंडर के अनुसार जनपदीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपदीय टीम का चयन हुआ।

वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता के लिए नामित पर्यवेक्षक अरुणेंद्र कुमार सिंह प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय रामपुर चिलकहर अनुपस्थित रहे। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की प्रतिभा निखार जनपदीय टीम का चयन किया। चयनित खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जनपदीय कराटे प्रतियोगिता में अमरनाथ इंटर कॉलेज कंसो के प्रधानाचार्य मोहम्मद एजाज, जनपदीय क्रीड़ा समिति के कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव धीरेंद्र कुमार शुक्ला, अजीत कुमार सिंह, मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक कृष्णानंद, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक पंकज यादव, अमरनाथ इंटर कॉलेज कंसो के शारीरिक शिक्षक पवन कुमार आर्य, श्री शिवप्रसाद गुप्त इंटर कालेज टीकादेवरी नगपुरा की शारीरिक शिक्षका करिश्मा वार्ष्णेय, डीएवी इंटर कॉलेज बेल्थरारोड के शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश भारती, जीएमएएम इंटर कॉलेज बेल्थरारोड के शारीरिक शिक्षक मो. दानिश मोहसिन, उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय देवली के शारीरिक शिक्षक धर्मवीर यादव, इंटर कॉलेज देवली के शारीरिक शिक्षक सचिन पाल और जिला कराटे संघ के निर्णायकगण, रामशिद्ध इंटर कॉलेज सोनवानी के शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार मौर्या आदि उपस्थित रहे।

कराटे की चयनित जनपदीय टीम

अंडर 14 बालक वर्ग

1-सुमंत कुमार पुत्र श्री संजय कुमार

2- आर्यन ठाकुर पुत्र श्री कृष्णा कान्त ठाकुर l

अंडर – 17 बालक वर्ग

1- अवनीश पाठक पुत्र श्री सुनील पाठक

2 – सुन्दरम लाल पुत्र श्री शिम्पू लाल

3- हनी सोनी पुत्र श्री मनोज सोनी

4- विपिन पुत्र श्री फौजदार

5- मोहम्मद इरफ़ान अली पुत्र श्री अमीर हसन

 

अंडर – 17 बालिका वर्ग

1-जिज्ञासा सिंह पुत्री श्री रामाअनंत सिंह

2- स्वाति साहनी पुत्री श्री मनोज साहनी

Show More
Back to top button