दौसा। राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्रीराम कलपाति राजेन्द्रन के कर-कमलों से दौसा न्यायालय भवन में नवनिर्मित छह न्यायालय भवनों का लोकार्पण किया गया। मुख्य न्यायाधिपति श्रीराम कलपति राजेन्द्रन ने राजस्थान उच्च न्यायालय में कार्यभार ग्रहण के बाद पहली बार दौसा में आगमन किया। उन्होंने नवीन न्यायालय भवन के बारे में बताया कि यह भवन न्याय वितरण को दक्षता, गरिमा और संवेदनशीलता से जोड़ने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है।
राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा ने दौसा को देवनगरी कहकर नमन किया और इसे न्यायिक संस्कृति की समृद्ध भूमि बताया। उन्होंने नवीन न्यायालय भवन को न केवल संरचनात्मक आवश्यकता की पूर्ति बल्कि न्याय को गरिमा और संवेदनशीलता के साथ जनता तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बताया। न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह भवन न्यायालय की आत्मा को स्थान देने वाला माध्यम है, जहाँ प्रत्येक वादी को न केवल न्याय मिलेगा बल्कि न्याय का अनुभव भी होगा। उन्होंने दौसा न्यायक्षेत्र की कार्य संस्कृति, न्यायिक अधिकारियों की प्रतिबद्धता एवं बार के सहयोग की विशेष प्रशंसा की।
दौसा के संरक्षक न्यायाधीश समीर जैन ने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं बल्कि न्याय के प्रति विश्वास की नींव और संवैधानिक आदर्शों का कंगूरा है। उन्होंने बताया कि यह भवन समर्पण, समन्वय और समयबद्ध निष्पादन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

सोमवार को किरारी में कबड्डी प्रतियोगिता एवं नाग पंचमी पूजन मेला रिपोर्टर कमल कश्यप अकलतरा/ जांजगीर अकलतरा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत किरारी में विशाल नाग पंचमी पूजन मेला एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। यहां नाग पंचमी मुख्य और सबसे बड़ा ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध मेला है।जहाँ हर साल नाग पंचमी के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ग्राम किरारी में भी पारंपरिक नाग देवता की पूजा और मेलों की रौनक एवं कबड्डी प्रतियोगिता देखने को मिलती है। इस वर्ष नाग पंचमी 17 अगस्त 2026दिन सोमवार को पड़ रहा है। सावन का तीसरा सोमवार नाग पंचमी सोमवार भगवान शिव का दिन है और नाग देवता शिव जी के गले का हार माने जाते हैं। दोनों एक साथ होने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है। ऐसा संयोग इससे पहले 2003 में बना था। ग्राम किरारी में इस बार कबड्डी प्रतियोगिता सुबह 9: 00 बजे से प्रारंभ हो जाएगी जो प्रतिभागी अपनी टीम सहित समय पर उपस्थित रहेंगे उसे खेलने का पहला मौका दिया जाएगा। कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सौरभ सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम( कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) मुख्य अभ्यागत राघवेंद्र सिंह विधायक अकलतरा , अध्यक्षता श्रीमती शकुंतला देवी अघरिया जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत अकलतरा, विशिष्ट अतिथि चुन्नीलाल साहू ,पूर्व विधायक अकलतरा, दिनेश सिंह पूर्व भाजपा प्रत्याशी विधानसभा अकलतरा, जयप्रकाशधार दीवान , भागवत सिदार, महेश्वर कश्यप, श्रीमती त्रिवेणी गणेश चौहान जनपद सदस्य ,अशोक कुमार कश्यप सरपंच , श्रीमती पूर्णिमा धनेश कुमार गोंड उप सरपंच, सिजय जगत अध्यक्ष गुरुवाईंन दाई खेल समिति, सागर श्याम रेफरी, नन्हू सिदार, डोमर सिदार मंदिर पुजारी, घनश्याम प्रसाद लटा, रजत दीवान सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार 10000रूपये एवं शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 7000 रूपये एवं शील्ड ,तृतीय पुरस्कार 5000 रूपये एवं शील्ड, सांत्वना पुरस्कार 3000रूपये एवं शील्ड समिति की ओर से प्रदान किया जाएगा । ग्राम पंचायत द्वारा गुरुवाईंन दाई परिसर में सभी भक्तों के लिए खीर पुड़ी प्रसाद का व्यवस्था किया जाएगा।
14/08/2026
इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा एवं मुख्य न्यायाधिपति के प्रधान निजी सचिव अजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। समस्त अतिथियों का परंपरागत राजस्थानी साफा पहनाकर एवं हरित प्रतीक स्वरूप पौधा भेंट कर भावपूर्ण स्वागत एवं सम्मान किया गया जिससे समारोह में सांस्कृतिक गरिमा और पर्यावरणीय संदेश का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति श्रीराम कलपति राजेन्द्रन के साथ उनकी धर्मपत्नी उषा श्रीराम की भी सान्निध्यपूर्ण उपस्थिति रही। इसी प्रकार संरक्षक न्यायाधिपति समीर जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी शुचि सिंघवी जैन की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की।
इस नवीन भवन में 6 न्यायालय संचालित किए जाएंगे जिनमें पारिवारिक न्यायालय, पोक्सो न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी),अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2 और अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय शामिल है।