A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रजापति समाज जनों ने निकाली श्री महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती पर शोभायात्रा

इंद्र देवता हुए मेहरबान रिमझिम बारिश से हुआ स्वागत




रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। (जिला धार) निमाड़ प्रजापति समाज संगठन के द्वारा महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई l इस अवसर पर प्रजापति समाज जनों ने महा आरती के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम में सह भोज का आयोजन भी किया गया।


मेला मैदान स्थित विक्रम सामुदायिक भवन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रजापति समाज के प्रांतीय संगठन मंत्री रमेशचंद्र प्रजापत भोपाल, तहसील अध्यक्ष महेश प्रजापत, रेवाराम प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, गणेश प्रजापत, ओंकार लाल प्रजापत, तुलसीराम प्रजापत, राहुल प्रजापत, कैलाश प्रजापत सिंघाना ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाज जनों द्वारा महाआरती की गई। स्वागत भाषण नीरज प्रजापत ने दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमेश चंद्र प्रजापत ने संगठन की कार्यशैली एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सभा को पवन प्रजापत ने भी संबोधित किया। प्रजापति समाज के वरिष्टों का साल श्री फल दे कर सम्मान किया गया l

कार्यक्रम का संचालन विश्वदीप मिश्रा ने किया। आभार गणेश प्रजापत ने माना।

इस अवसर पर आकर्षक रथ में महाराजा दक्ष के चित्र को विराजित कर नगर मे शोभा यात्रा निकाली गई।
जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इंद्र देवता ने भी प्रसन्न होकर रिमझिम बारिश के साथ में शोभा यात्रा का स्वागत किया। महेश प्रजापत काली बावड़ी, कमल प्रजापत, योगेश प्रजापत, ग्यारसी लाल प्रजापत, कमल प्रजापत टवलाई, शांतिलाल प्रजापत, कृष्णा प्रजापत, सुखदेव प्रजापत, नारायण प्रजापत एवं बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!