A2Z सभी खबर सभी जिले की

यमुना क्षेत्र में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत ग्राम महाराजगढ़ का डीएम ने किया निरीक्षण

अलीगढ़ न्यूज़ 

यमुना क्षेत्र में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत ग्राम महाराजगढ़ का डीएम ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान पात्र व्यक्ति को आवास एवं अन्त्योदय कार्ड का लाभ देने के दिए निर्देश

Related Articles

तहसील स्तरीय टीम को यमुना के जलस्तर की सतत मॉनिटरिंग करने एवं आपात स्थिति के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अलीगढ़ 23 जुलाई 2024 जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बुधवार को टप्पल क्षेत्र में तहसील की टीम के साथ महाराजगढ़ ग्राम में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यमुना किनारे निवासरत परिवारों से भी संवाद किया और तहसील व ब्लॉक स्तर से की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। ग्रामवासियों ने बताया कि वर्तमान में बाढ़ जैसी कोई समस्या नहीं है, यमुना नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से नीचे है। डीएम ने निरीक्षण के दौरान देखा कि स्थानीय निवासी जसवंत पुत्र मानक चन्द्र झुग्गी-झोंपड़ी में रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इनके पास कोई मकान नहीं है। डीएम ने तत्काल आवास योजना एवं अन्त्योदय कार्ड का लाभ दिए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए।

जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने कहा कि जिला एवं तहसील प्रशासन आने वाली संभावित समस्या का हर संभव निदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपकरण एवं संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने तहसीलदार को तटीय ग्रामों में जलस्तर की निरंतर मॉनीटरिंग करते हुए ग्रामों में सूचना प्रसारित करते रहें।

नायब तहसीलदार खैर प्रियंका शर्मा ने बताया कि यमुना नदी खैर तहसील के महाराजगढ़, ऊटासानी, पखोदना एवं शेरपुर ग्राम से होकर गुजरती है। महाराजगढ़ एवं शेरपुर ग्राम यमुना नदी एवं बांध के मध्य बसे हुए हैं। विगत वर्ष यह दोनों ग्राम बाढ़ प्रभावित रहे हैं। दोनों ग्रामों के नजदीक अमर सिंह का नगला में भी कुछ परिवार प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया ओखला बैराज से 03 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर यमुना तहसील खैर में खतरे के निसान को पार कर जाती है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों में राहत एवं बचाव के दृष्टिगत सभी प्रकार की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखें। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जनहानि न होने पाए।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी अरूण शर्मा समेत तहसील व ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button