A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशशहडोल

विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्र व ग्राम पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

✍️✍️✍️✍️✍️जियाउद्दीन अंसारी अखंड भारत लाइव न्यूज़

*अनूपपुर* प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती माया विश्वलाल के निर्देशानुसार आज शासकीय हाई स्कूल चकेठी में नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 के संबंध में, आंगनबाड़ी केन्द्र चकेठी में नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2024 के संबंध में, ग्राम पंचायत चकेठी में नालसा (आदिवासियों के अधिकारांे का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 के संबंध में, आंगनबाड़ी केन्द्र क्र. 01 चंदवार और शासकीय माध्यमिक विद्यालय चंदवार में नाालसा (आशा-जागरूकता, समर्थन, सहायता और कार्यवाही) मानक संचालन प्रक्रिया-बाल विवाह से मुक्ति की ओर अग्रसर 2025 के संबंध में कानूनी जानकारी देने हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला न्यायाधीश तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विनोद कुमार वर्मा एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेश पटेल ने उक्त योजनाओं के विषय में विस्तार से कानूनी जानकारी दी तथा निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना, मध्यस्थता योजना, बाल विवाह निषेध, भरण-पोषण, यातायात नियम, नशा उन्मूलन एवं अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान शिविर में पैरालीगल वालेंटियर, शासकीय हाईस्कूल चकेठी के प्राचार्य, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच/सचिव, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं एवं संबंधित ग्राम के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!