

सिद्धार्थनगर. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को मण्डी समिति सिद्धार्थनगर में मतगणना में सम्पन्न होगी। मतगणना हेतु लगाये गये कार्मिको का प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार अलग-अलग मतगणना हालों में ई०वी०एम० की मतगणना हेतु प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबल कुल 70 टेबल बनाये गये है, जिन पर मतगणना करायी जायेगी। मतगणना हेतु लगाये गये कार्मिक मतगणना दिवस पर मतगणना हेतु निर्धारित समय प्रातः 8 बजे से दो घण्टा पूर्व अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। मतगणना हाल में कोई भी सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी तथा कोई भी अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर मतगणना हाल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना परिणाम लाउडस्पीकर से घोषित किया जायेगा, मतगणना केन्द्र से 200 मीटर की परिधि के भीतर उम्मीदवारों, उनके निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता मतगणना कार्मिक, सुरक्षा कर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य सभी का प्रवेश वर्जित होगा। इस अवसर पर पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, सीडीपीओ मो0 अरशद व अन्य संबधित उपस्थित रहे।
