A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

नमामि गंगे का दबंग ठेकेदार निजी भूमि पर जबरन करवा रहा है पानी की टंकी का निर्माण कार्य

नमामि गंगे का दबंग ठेकेदार निजी भूमि पर जबरन करवा रहा है पानी की टंकी का निर्माण कार्य

नमामि गंगे का दबंग ठेकेदार निजी भूमि पर जबरन करवा रहा है पानी की टंकी का निर्माण कार्य

 

सरीला (हमीरपुर)। निजी जमीन पर नमामि गंगे द्वारा पानी की टंकी बनाई जा रही है। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में स्टे भी प्राप्त है, लेकिन ठेकेदार अपनी दबंगई के बल पर पानी की टंकी का निर्माण नहीं रोक रहा है। पीड़ित वृद्ध महिला की शिकायत पर शनिवार को डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कर रोक दिया गया।

Related Articles

पीड़ित वृद्ध महिला चंदनिया पत्नी स्व. संतराम निवासिनी ग्राम करौंदी सरीला ने थाना जरिया में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव स्थित गाटा संख्या 577क रकवा 0.016 हेक्टेयर मौंजा करौंदी में नजीर नक्शा दर्ज है। और 22 सितंबर 2023 को माननीय न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन राठ में वाद संख्या 136 का मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं। जिसकी जानकारी विपक्षगणों को पहले ही दी जा चुकी है। इसके बावजूद भी दबंग ठेकेदार अपनी मनमानी के चलते पीड़ित वृद्ध महिला की निजी भूमि पर जबरन नमामि गंगे के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पीड़ित महिला द्वारा बार बार रोकने पर भी दबंग ठेकेदार कार्य को रोकने पर राजी नहीं है। और न ही न्यायालय के व्यादेश को मानने को तैयार है। जिसके चलते दबंग ठेकेदार न्यायालय के आदेश को न मानते हुए जबरन बल प्रयोग कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

शनिवार को पीड़ित महिला और उनके परिजन अपनी निजी भूमि पर पहुंचे और पीड़ित महिला द्वारा निर्माण कार्य को रोकना चाहा तो दबंग ठेकेदार ने अपनी दबंगई दिखाते हुए कार्य को न रोकने की धमकी दी। तत्पश्चात पीड़ित महिला ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।

रविवार को पीड़ित वृद्ध महिला ने थाना जरिया में लिखित शिकायती पत्र देकर दबंग ठेकेदार पर कार्यवाही करने और निजी भूमि पर जबरन हो रहे निर्माण कार्य को रोकने और न्यायालय के आदेशों का पालन कराए जाने की गुहार लगाई है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!