
*ऐसे तो नहीं रुक पाएंगी महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्पीड़न की वारदाते
*शासन की सख्ती के बावजूद दरिंदों की आदतों में नहीं हो पा रहा सुधार*
*गुरु एवं शिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला आरोपी शिक्षक कर रहा स्वच्छंद विचरण नहीं हुई अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही*
*राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक की हरकतों से महकमा हुआ शर्मसार फिर भी नहीं हो पाई अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही*
*सारी कवायद आरोपी शिक्षक संतोष कुमार यादव के विरुद्ध पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत होने तक ही है सीमित*
*10 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका आरोपी*
*मामले की विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी आलापुर राम बहादुर सिंह द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश लेकिन अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया आरोपी शिक्षक संतोष यादव*
*आरोपी शिक्षक संतोष यादव के विरुद्ध अभी तक नहीं की गई विभागीय कार्यवाही महकमा कर रहा शायद जेल जाने का इंतजार*

