A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाईक सवार गंभीर, रेफर

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाईक सवार गंभीर, रेफर

एचएसबीसी के वाइस प्रेसिडेंट ने मैक्सिको से आकर किया मतदान

 

सुमेरपुर हमीरपुर। विश्व के सबसे बड़े बैंकिंग कॉरपोरेशन के वाइस प्रेसिडेंट ने मैक्सिको से आकर कस्बे के चांद थोक में रेलवे क्रॉसिंग के पास प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मताधिकार का प्रयोग किया और वापस मैक्सिको के लिए शाम को रवाना हो गया।

कस्बे के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर आई.जी.सिंह का बड़े बेटे जीतेन्द्र सिंह विश्व की सबसे बड़ी बैंकिंग कॉरपोरेशन एचएसबीसी में वाइस प्रेसिडेंट है और मैक्सिको में कार्यरत है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए वह मैक्सिको से सोमवार को सुबह लखनऊ पहुंचे और कस्बे में आकर अपने बूथ चांद थोक के रेलवे क्रॉसिंग के समीप प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश का लोकतंत्र दुनिया के सभी देशों से ज्यादा मजबूत है। सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए।

Related Articles

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

तीसरी आंख के साथ ही राजनीतिक दलों के लोग लगे हैं सुरक्षा में

 

सुमेरपुर हमीरपुर। मतदान के बाद शाम 6:50 बजे तक नवीन गल्ला मंडी में वापस लौटी पोलिंग पार्टियों के आने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। प्रपत्र आदि तैयार करके पीठासीन अधिकारियों ने तड़के करीब 5:00 बजे तक ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा कराई। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सील करके अर्धसैनिक बलों के हवाले किया गया। स्ट्रांगरूमों की निगरानी कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरी आंख के साथ दलीय कार्यकर्ता भी कर रहे हैं। मंगलवार को दोपहर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नवीन गल्ला मंडी का दौरा करके स्ट्रांगरूमों का निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था को परखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सोमवार को मतदान के बाद कस्बे से पहले पोलिंग पार्टियों शाम 6:50 पर नवीन गल्ला मंडी पहुंची। इसके बाद रात 12:00 तक पोलिंग पार्टियों के नवीन गल्ला मंडी पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वापस आने पर पीठासीन अधिकारियों ने प्रपत्र आदि तैयार करके ईवीएम जमा करने का कार्य शुरू किया। तड़के करीब 5:00 बजे तक ईवीएम के साथ प्रपत्र जमा कराए गए। इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों व प्रेक्षक की मौजूदगी में स्ट्रांग रूमों को सील करके सुरक्षा का जिम्मा सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सौंपा गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों के अलावा स्ट्रांगरूमों की पहरेदारी सीसीटीवी कैमरा के साथ सपा, बसपा व भाजपा के कार्यकर्ता भी मंडी में मौजूद रहकर कर रहे हैं। मंगलवार को दोपहर जिलाधिकारी राहुल पांडेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने गल्ला मंडी पहुंचकर हमीरपुर एवं राठ विधानसभा के लिए अलग-अलग बनाए गए स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण किया और सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर राजेश कमल, मौदहा सीओ श्रेयश त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

गल्ला मण्डी की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

 

सुमेरपुर हमीरपुर। स्ट्रांगरूमों को सील करने के बाद नवीन गल्ला मंडी के चप्पे चप्पे पर पुलिस पर तैनात किया गया। सुरक्षा के ऐसे कड़े इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। मंडी के मुख्य गेट में भारी पुलिस बल तैनात करके गेट को पूरी तरह से बंद किया गया है। अंदर दाखिल होते ही धर्म कांटे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अंदर दोनों विधानसभा सीटों के स्ट्रांगरूमों के मुख्य रास्तों में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बाद स्ट्रांगरूमों के बाहर सीमा सुरक्षा बल के जवान कड़ा पहरा दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाईक सवार गंभीर, रेफर

 

सरीला हमीरपुर।जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत व धगवां गाँव के बीच तेज रफ्तार मटर से भरा ट्रैक्टर ट्राली ई रिक्शा को बचाने के चक्कर मे बाइक से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें बाइक सवार पूर्व सैनिक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उरई रैफर किया गया है।

क्षेत्र के धगवां गाँव निवासी पूर्व सैनिक खेमचंद्र यादव (47) पुत्र हीरालाल मंगलवार सुबह सरीला पावर हाउस से ड्यूटी करके अपने घर जा रहे थे। बेंदां गाँव निवासी ट्रैक्टर चालक रमेश पुत्र जवाहर अपने ट्रैक्टर ट्राली में मटर भरकर राठ मंडी ले जा रहा था। तभी खेड़ा शिलाजीत व धगवां गाँव के बीच अचानक सामने से ई रिक्शा आ गया। ई रिक्शा को बचाने के चक्कर मे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक से टकराकर पलट गया। जिसमें बाइक सवार खेमचंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट भी लगाए था। जोरदार टक्कर से हेलमेट के टुकड़े टुकड़े हो गए हैं। सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रैफर किया गया है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!